शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का सिंहवाड़ा के स्कूलों में औचक निरीक्षण ,पायी गई कई त्रुटियाँ।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का सिंहवाड़ा के स्कूलों में औचक निरीक्षण ,पायी गई कई त्रुटियाँ।
दरभंगा /
अगर आप बिहार के किसी जिले में शिक्षक हैं इसमें भी अगर प्रधानाध्यापक हैं तो सचेत हो जाईये। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का कहीं भी औचक निरीक्षण हो सकता हैं। निरीक्षण के दौरान अगर कोई त्रुटी पाई जाती हैं तो उनका कोपभाजन आपको बनना पड़ेगा।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक शुक्रवार के दिन अचानक दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा प्रखंड के स्कूलों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय मध्य विद्यालय रामपुरा कन्या एवं राजकीय मध्य विद्यालय रामपुरा बालक एवं प्लस 2राजकीय परियोजना बालिका उच्च विद्यालय रामपुरा में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया जा रहा हैं कि कई त्रुटियाँ पाई गई हैं।
इससे पहले अपर मुख्य सचिव श्री पाठक का वेशाली जिला में औचक निरीक्षण हुआ था इसमें कई शिक्षक दंडित हुये थे। यहां भी शिक्षक शंका में हैं कि साहब का कहीं कोपभाजन ना हो जाए।