पहले से किया जा रहा था आगाह, नही लिया संज्ञान हो गई घटना तीन लोग घायल। दिन में होती घटना तो हो सकती थी भगदड़।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान/दरभंगा 

शिवगंगा घाट पर जर्जर स्थिति में धर्मशाला का रेलिंग गिरने से 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया। जहां आयुष डॉ0 रंजन चतुर्वेदी ने प्राथमिक उपवहार के बाद दो व्यक्ति को डीएमसीएच रेफर कर दिया।

घायल रौता निवासी धर्मेंद्र पासवान 18 तथा राम अकबाल माली लगभग 60 वर्ष एवं गिरी झा पंडा 40 वर्ष बताया जा रहा है। जिसमे धर्मेंद्र पासवान एवं राम अकबाल माली का गम्भीर स्थिति को देखते चिकित्सक ने दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया।

हद तो तब हो गई जब गंभीर रूप से घायल दो लोगो को रेफर किया गया तो अस्पताल का एम्बुलेंस ने गजब तांडब किया। मौके पर मौजूद थाना के छोटा दरोगा रजनीश के साथ स्थानीय लोगो ने घायल को एम्बुलेंस में रखा और एम्बुलेंस स्टार्ट होने का नाम ही नही ले रहा था। सभी ने एम्बुलेंस में धक्का पे धक्का लगाते रहे। काफी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस स्टार्ट हुआ। इस दौरान सीएससी के ना तो मैनेजर उपस्थित थे और ना ही चिकित्सा पदाधिकारी।

गनीमत रही कि श्रद्धालुओ की जब भीड़ शिवनगरी में कम हो गई तब ये घटना घटी अगर यही घटना दिन में होती तो भगदड़ मच सकती थी और सैकड़ो शिवभक्तों की जान भी जा सकती थी। आखिर सवाल ये उठता है कि न्यास कर्मी एवं पदाधिकारी अच्छे तरह जान रहे है कि उक्त धर्मशाला काफी जर्जर है और कभी भी घटना घट सकती है इसके बाद भी न्यास के द्वारा उक्त धर्मशाला के नीचे पूरब साइड से गंगा महा आरती का आयोजन किया जाता है।

इसके बाबजूद न्यास समिति एवं प्रशाशन की ओर से उपयुक्त कदम नहीं उठाया जा रहा है। अगर कोई ठोस कदम नही उठाया गया तो यहाँ कभी भी बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता । बता दें कि इससे पूर्व धर्मशाला की जर्जर स्थिति को लेकर दस्तक7 के अलावे विभिन्न अखबारों ने प्रमुखता से फोटो के साथ खबर छापी थी इसके बाद भी न्यास प्रशाशन द्वारा अनदेखा किया गया है।