सावन की पहली सोमवारी में ही न्यास समिति की व्यवस्था रही फैल।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /दरभंगा 

कुशेश्वरस्थान मंदिर को लेकर सावन शुरू होने से पहले बाबा कुशेश्वर न्यास समिति का गठन किया गया ताकि मंदिर से संबंधित सारी व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। लेकिन पहली ही सोमवारी सारी व्यवस्था फैल हो गई। लगभग दो लाख श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज की गई लेकिन भक्तों के लिए ना तो पानी का व्यवस्था किया गया और ना ही साफ सफाई का।

कई प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार के आदेश पर सफाई प्रबंधन के लिये भिखो पासवान के द्वारा मंदिर परिसर, गर्भ गृह एवं आस पास साफ सफाई का कराया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, खगड़िया धर्मशाला, यादव टोला में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई गई थी लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी।

स्थानीय लोग राजेश कुमार सहित दर्जनों लोग बताते है कि पहली बार न्यास समिति की ऐसी व्यवस्था देखी गई। भक्तो के सुविधा को देखते हुए न्यास को अपना व्यवस्था सही करना होगा ताकि भक्तो को किसी प्रकार की असुविधा ना हो सके।