राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पटना में हुआ संपन्न,समाज उत्थान और एक जुटता पर जोर।
दस्तक7मिडिया, पटना।
राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन बिहार प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पटना में संपन्न हुई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने, संगठन का विस्तार करने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर गहन चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री अशोक साहू और राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री गिरीश साहू उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल साहू ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महामंत्री श्री गुणसागर साहू जी द्वारा किया गया। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक साहू ने बिहार की धरती पर आकर गर्व महसूस करते हुए प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को नई दिशा देने और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े भाई-बहनों तक संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरीश साहू ने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर अपने समाज के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर विशेष बल दिया और कहा कि संगठित समाज ही अपनी वास्तविक ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने सभी से गरीब और जरूरतमंद भाई-बहनों की मदद करने का अनुरोध किया, ताकि समाज में जुड़ाव महसूस हो।

प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को जमीनी स्तर से जुड़ने और समाज को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने समाज में महिलाओं के योगदान के महत्व पर भी विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में,प्रदेश अध्यक्ष गोपाल जी साहू ने सभी प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं, प्रदेश महामंत्री गुणसागर साहू ने सभी सम्मानित प्रदेश पदाधिकारियों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का कार्यक्रम में जुड़ने और इसे सफल बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में डॉ.सुनील कुमार, डॉ. जगन्नाथ प्रसाद विनोद, श्यामनंदन प्रसाद सीतामढ़ी, ज्योति गुप्ता सहित प्रदेश पदाधिकारी जैसे प्रदेश मंत्री रमेश प्रसाद निराला, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरी शंकर हरेंद्र, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. दिलीप कुमार, सुमित्रा देवी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, योगेश कुमार, नारायण प्रसाद गुप्ता और कई अन्य प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। यह बैठक समाज के उत्थान और एकजुटता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
