कुशेश्वरस्थान : बिहार की प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा कुशेश्वरनाथ धाम में सावन के पहली सोमवारी में शिवभक्तों का उमड़ा जनसैलाब।
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /दरभंगा
पिछले साल की अपेक्षा इस साल अधिक श्रद्धालुओ की भीड़ जमा हो गई, रविवार की आधी रात लगभग 2 बजे से ही शिवभक्तों की लाइन लगने लगी और सुबह 3 बजे प्रधान पूजा के बाद आमजनों के लिए जलाभिषेक शुरू हो गया जो कि दोपहर विश्राम के बाद पुनः देर शाम तक बाबा की जलाभिषेक जारी रहा ।
जलाभिषेक करने के लिए दरभंगा की ओर से आने वाले भक्तों की लाइन पाड़ो चौक लगभह ढाई किलोमीटर की दूरी से महिला एवं पुरुषों की अलग अलग लाइन एवं खगड़िया की ओर आने वाले भक्तों की लाइन धवोलिया पूल लगभग 2 किलोमीटर की लाइन से आने वाले शिवभक्तों की कतार लगी रही।
