राजा सल्हेश की पूजा को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक,पूजा 25 जुलाई को निर्धारित

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा 

बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिपट्टी पंचायत के रहिटोल गांव में देर शाम राजा सल्हेश पूजा अर्चना को लेकर ग्रामीणों के द्वारा बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता फकीरा पासवान के द्वारा की गई।बैठक में पूजा अर्चना को सफल बनाने एवं गांव के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।बैठक की शुरुआत में राजा सलहेश पूजा कमिटी का गठन किया गया।कमिटी के अध्यक्ष दिलीप पासवान,उपाध्यक्ष बबलू पासवान,महासचिव ललन पासवान,सचिव मटुन पासवान,कोषाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार पासवान,उपकोषाध्यक्ष राहुल पासवान,संयोजक संतोष पासवान,सक्रिय सदस्य प्रदीप पासवान,गनौर पासवान,धर्मेंद्र पासवान,लालबाबू पासवान,अमरजीत पासवान,मदन पासवान एवं अजय पासवान को मनोनीत किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से 25 जुलाई को राजा शैलेश पूजा अर्चना की तिथि निर्धारित की गई।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष पूजा के आयोजन को खास बनाने की कोशिश की जा रही है।गांव में स्थापित राजा सल्हेश मंदिर में बिगत पूर्वजों से ही राजा सल्हेश की पूजा धूमधाम से मनाई जाती हैं।पूजा के दिन मनार कलाकारों के द्वारा खेल से विभिन्न देवी देवता को स्मरण कर रोचक शक्ति से लोगो को बिश्वास जगाने का खेल आदि प्रस्तुत किया जाता है।इस तरह के रोचक खेल से आसपास के क्षेत्रों में चर्चा के विषय बना रहता है।लोगों की मानना है कि इस भव्य राजा सहलेश मंदिर में साक्षात् देवी देवताओं की वासना है।पूजा के दिन जो भी लोग अपने मनोकामना लेकर पहुंचते हैं उसे पूर्ण विश्वास के साथ मनोकामना पूर्ण होती है।वही बैठक में उपस्थित भारत पासवान,सूरज कुमार,दीपक कुमार,सुबोध पासवान,रघुबीर पासवान,दशरथ पासवान,राम जतन पासवान,रतन पासवान,प्रेमशंकर पासवान,रवि पासवान,राम विनोद पासवान,अनिल पासवान एवं सैकड़ों पासवान परिवार उपस्थित थे।