भागलपुर में वज्रपात की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। रविवार को घर से 200 मीटर दूरी पर बकरी चराने खेत पर गई थी। इस बीच वज्रपात की चपेट में आ गईं। घटना बुद्धचक थाना क्षेत्र के किशनदासपुर गांव की है।

मृतका के पुत्र सौरव ने बताया कि मां बकरी लेकर खेत पर गई थी। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। जोरदार आवाज के साथ ठनका गिरा। झुलसने से उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान भागीरथ मंडल की पत्नी सुरभि देवी(80) के तौर पर हुई है।

पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे परिजन।
जांच में जुटी पुलिस

बुद्धचक थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मायागंज में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। छानबीन की जा रही है। आपदा के तहत आश्रितों को सहायता दी जाएगी।