इज्जत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है.

बरेली में युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

बरेली:बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती युवती ने हॉस्पिटल के डॉक्टर पर छेड़छाड़ और रेप के प्रयास आरोप लगाया. युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर नईम के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

इज्जत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती की 10 जुलाई अचानक तबीयत खराब हुई, तो उसके परिजनों ने उसे पास के यूनिवर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था.

वहां तबियत ठीक होने के बाद परिवार वालों ने 11 जुलाई (शुक्रवार) को हॉस्पिटल से छुट्टी करा ली. हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद जब युवती घर पहुंची, तो उसने अपने साथ हॉस्पिटल में हुई वारदात के बारे में बताया. युवती ने बताया कि जब वो हॉस्पिटल में एडमिट थी, तो डॉक्टर नईम ने उसके साथ छेड़खानी की.

परिजनों ने युवती को यूनिवर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था.

साथ ही बलात्कार करने का प्रयास भी किया. जब उसने शोर मचाया तो डॉक्टर भाग गया. इज्जत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि एक युवक ने तहरीर दी थी. इसमें उसकी बहन के साथ छेड़खानी और रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया गया था. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. डॉक्टर नईम के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

पीलीभीत में अश्लील वीडियो बना रहा था डिलीवरी बॉय, गिरफ्तार: शहर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी शादाब को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. आरोप है कि शुक्रवार को शादाब एक निजी अस्पताल के बाथरूम में महिलाओं का अश्लील वीडियो शूट कर रहा था. किसी ने उसको देख लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.