जुलाई तक भरें आवेदन . 14 को होगी प्रवेश परीक्षा, अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर
सीवान बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे जिले के अल्पसंख्यक समुदाय (बौद्ध, सिख, पारसी, ईसाई, मुस्लिम एवं जैन) के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इन छात्रों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क, गैर-आवासीय कोचिंग कार्यक्रम की घोषणा की है।
जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी उपेंद्र यादव ने बताया कि यह कोचिंग राज्य अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत दी जाएगी।जिसकी नोडल एजेंसी मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय है। इसका उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली छात्रों को सही मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराकर प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयार करना है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जुलाई तक ऑफलाइन तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए फॉर्म सीवान स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा किया जा सकता है।
पूर्व में सफल अभ्यर्थियों को मिलेगी प्राथमिकता चयन प्रक्रिया को और भी प्रभावी बनाने के लिए उन आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पूर्व में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), बीपीएससी या अन्य राज्यों की लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा या साक्षात्कार में सफल हुए हैं। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम और स्तर पूरी तरह से बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के अनुरूप ही होगा। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम का लेवल बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम के स्तर के ही अनुरूप होगा।
इसके लिए 14 जुलाई को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।जबकि, 18 जुलाई की शाम चार बजे तक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। वहीं 20 व 21 जुलाई को सफल छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।बताया जाता है कि प्रवेश संबंधी अतिरिक्त जानकारी हेतु जिला अल्पसंख्यक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
इस योजना से राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण तिथियां ▪️प्रवेश परीक्षा: 14 जुलाई 2025 ▪️परीक्षाफल की घोषणा: 18 जुलाई 2025 (शाम 4 बजे) ▪️ नामांकन प्रक्रिया: 20 और 21 जुलाई 2025 ऑनलाइन मोड में होगी कोचिंग की सुविधा जिला अल्पसंख्यक निदेशक ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मोड में कक्षाओं की सुविधा दी जाएगी।
जिससे वे अपने जिले में रहकर ही पटना के हज भवन कोचिंग एवं मार्गदर्शन कोषांग के विशेषज्ञों से तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने जिले के सभी पात्र और इच्छुक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
