कैमूर पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कैमूर के DRCC भवन के दूसरे फ्लोर पर 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री के साथ कैमूर जिला अधिकारी सुनील कुमार और BJP कार्यकर्ता मौजूद थे। मंत्री ने कहा 50 सालों तक देश में कांग्रेस ने राज किया 15 साल बिहार में राजद ने राज किया। फिर भी बिहार देश का भला नहीं हुआ तो लोगों ने कांग्रेस को हटाकर मोदी जी को सत्ता में बैठाने का काम किया और बिहार में नीतीश जी को सता में बिठाया। तब जाकर तेजी से विकास चल रहा है।

कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने कहा, ‘तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल का सपना देख रहे हैं। जनता ने तय किया है NDA की सरकार बनाएंगे। 15 साल तेजस्वी यादव के माता पिता को दिया गया था। फिर NDA की सरकार बनी और बीच में नीतीश कुमार NDA से अलग हो गए वह महागठबंधन में चले गए थे। 17 महीना मिला था तब तेजस्वी यादव क्या कर रहे थे। उनके मंत्री कुछ नहीं कर पाए।’

बैठक करते सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार।

‘लालटेन बुझा, कमल और तीर को मिला समर्थन’

सहकारिता मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने आगे कहा, ‘नीतीश कुमार ने समय रहते तेजस्वी यादव को सत्ता से बेदखल किया। फिर मैंडेड NDA को मिला है तो बिहार में प्रगति हो रहा है। बिहार में उप चुनाव कुछ महीने पहले ही हुआ था, जहां लालटेन बुझ गया कमल और तीर को समर्थन मिला। बिहार की जनता ने सीधा संदेश महागठबंधन को दे दिया है।’

तेजस्वी और कांग्रेस देख रहे हसीन सपने- प्रेम कुमार

उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी यादव और कांग्रेस के लोग मुंगेरीलाल का हसीन सपना देख रहे हैं। उनका साकार आने वाला नहीं है, 50 सालों तक कांग्रेस ने राज किया, 15 सालों तक लालू यादव का राज रहा। इनके शासन में गरीबों को न्याय नहीं मिला। हमारे गरीब लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर नरेंद्र मोदी को सत्ता में बैठाने का काम किया है।’