राष्ट्रीय स्तर पर महासभा के नए व ऊर्जावान चेहरे पदाधिकारियों की घोषणा।
(ई. आर के जयसवाल को राष्ट्रीय संचालन समिति सचिव व मीडिया प्रभारी बनाए गए)

दस्तक7मिडिया,दिल्ली।

अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा (ABKKKM) ने अपने संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष जी राय की सहमति से संगठन के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कलवार किशोर भगत द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभियंता आर. के. जयसवाल को राष्ट्रीय संचालन समिति सचिव एवं मीडिया प्रभारी, दिल्ली-एनसीआर की ज़िम्मेदारी उन्हें समाज के प्रति निष्ठा पूर्वक समर्पण के मद्देनजर दिया गया। वहीं श्रीमती डॉली मालवीय व श्रीमती शकुंतला शिवहरे को सचिव, राष्ट्रीय संचालन समिति और सुश्री भारती मालवीय को राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति समिति, सह-प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गई है।
इन सभी मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन सदस्य व समाज के गणमान्य लोगों द्वारा समाज के हित में कार्य करने हेतु शुभकामनाएँ दी साथ ही संगठन अध्यक्ष ने कहा की महासभा को विश्वास है कि ये सभी नव-मनोनित पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ करेंगे, जिससे समाज की प्रतिष्ठा और एकता को नई दिशा मिलेगी, साथ ही महासभा ने समाज के सभी सदस्यों से आह्वान किया है कि वे इन नए पदाधिकारियों का सहयोग करें और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने में तत्पर रहें ।