सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि,नीतीश कुमार के फैसले से वरिष्ठ नागरिकों में खुशी की लहर, लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया धन्यवाद।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली (एनडीए) सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की गई उल्लेखनीय वृद्धि ने जिला भर के वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। इस फैसले को लाभार्थियों ने न केवल आर्थिक राहत के तौर पर देखा है, बल्कि इसे मुख्यमंत्री द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों को दिए गए सम्मान के रूप में भी सराहा जा रहा है।

पेंशन में हुई इस वृद्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, कई लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब बढ़ती महंगाई के कारण दैनिक जीवन की लागत बढ़ रही है। एक वरिष्ठ नागरिक बुच्ची पासवान, शियाराम झा, सीता देवी, रेहाना खातुन,नथुनी राम, सहित कई लोगों ने बताया, “यह सिर्फ पैसों की बात नहीं है, यह इस बात का प्रतीक है कि सरकार हमारे बारे में सोचती है और हमारी गरिमा का ख्याल रखती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमें सम्मान दिया है।”

इस घोषणा के बाद से, जिला, अनुमंडल , प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में वरिष्ठ नागरिकों के बीच खुशी का माहौल है। कई लोगों ने इस कदम को “ऐतिहासिक” और “प्रगतिशील” बताया है। लाभार्थियों का मानना है कि यह वृद्धि उनके जीवन को और अधिक आरामदायक बनाएगी और उन्हें बिना किसी चिंता के अपना जीवन जीने में मदद करेगी। समाजसेवी अमर कुमार झा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का उद्देश्य राज्य के कमजोर और जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले को समाज के हर वर्ग से सराहना मिल रही है, जो राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
