सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। करमासी गांव में 16 वर्षीय एक नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के साथ एक दिन पहले कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी।

बुधवार को किशोरी आम चुनने बगीचे गई थी। कुछ युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। कुछ समय बाद जब गांव के दो युवक उधर से गुजर रहे थे तो उन्होंने नाबालिग को देखा। जिसके बाद उसे बिखरे बालों और मिट्टी से सने शरीर के साथ घर लाए।

इस घटना के बाद परिजन ने नाबालिग को ही डांट-फटकार लगाई। जिससे परेशान होकर नाबालिग ने अगले दिन दोपहर करीब 1 बजे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया, “मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं जांच के लिए पहुंचा हूं। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दे दिया गया है।”

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एफएसएल टीम ने लिए महत्वपूर्ण सैंपल लिए गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में कई टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया है।