भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक ने 5 साल की बच्ची को कुचल रौंद दिया। हादसे के बाद गंभीर हालत में परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया। जहां से डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। इलाद के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
मृतका की पहचान बृजेश कुमार की पुत्री बेबी कुमारी(5) के तौर पर हुई है। पहली कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल से घर लौटते समय हादसा हुआ है। घटना सुल्तानगंज ब्लॉक के मोद्दीपुर गांव की है।
मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन।
सुधार नहीं होने पर मायागंज लेकर गए
बच्ची के पिता ने बताया कि पढ़ाई खत्म होने के बाद बेटी स्कूल से घर आ लौट रही थी। घर पहुंचने से पहले रास्ते में ओवर स्पीड बाइक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया। काफी चोटें आई थीं। हालत बिगड़ने पर मायागंज लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।
बेटी की मौत के बाद अस्पताल में रो पड़े पिता।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्जकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
