बस स्टेंड के ठेकेदारी विवाद को नगर निगम तक ही सीमित रखे ,अगर सड़कों पर गुंडागर्दी किये तों सलाखों के पीछे जाना तय :डीएसपी सदर 1 दिल्ली मोड़ पर हुई हवाई फायरिंग में एक लोडेड कट्टा ,एक देशी पिस्टल ,एक मेग्जीन ,तीन गोली के साथ दो बदमाश गिरफ्तार।
बस स्टेंड के ठेकेदारी विवाद को नगर निगम तक ही सीमित रखे ,अगर सड़कों पर गुंडागर्दी किये तों सलाखों के पीछे जाना तय :डीएसपी सदर 1
दिल्ली मोड़ पर हुई हवाई फायरिंग में एक लोडेड कट्टा ,एक देशी पिस्टल ,एक मेग्जीन ,तीन गोली के साथ दो बदमाश गिरफ्तार।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा बस स्टेंड के दिल्ली मोड़ पर पांच जुलाई को दिनदहाड़े दो बाईक पर सवार चार अपराधियों द्वारा की गई हवाई फायरिंग में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई हें। इस मामले में पुलिस ने एक देशी लोडेड कट्टा एक देशी पिस्टल तीन जिंदा कारतूस एवं दो मोबाईल के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार किया हें।
सदर एसडीपीओ राजीव कुमार की प्रेस वार्ता
इस मामले में सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देते हुये कहा कि बस स्टेंड के वर्चस्व को लेकर पुराने एवं नये ठेकेदारों के बीच ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा हें। उन्होंने बताया कि केवटी थाना क्षेत्र में भी बन्दोबस्ती धारी के घर आठ -नो मोटरसाईकिल पर 15-16 सवार बदमाशों ने 5-6राउंड हवाई फायरिंग की हें उन्होंने कहा कि एक नामजद एवं एक अप्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई हें ,लेकिन इस घटना में करीब दो दर्जन बदमाशों का नाम पुलिस के सामने आया हें और मुख्य आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली हें।उन्होंने कहा कि चिन्हित किये गये सभी अपराधकर्मी बहुत जल्द सलाखों के पीछे जाएंगे ,पुलिस बारीकी से काम कर रही हें।
गिरफ्तार बदमाश का नाम और पता
जिन दो बदमाशों की गिरफ्तारी हुई हें इसमें बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छिपलिया निवासी जय किशन महतो के पुत्र रोशन कुमार महतो एवं विश्वविद्यालय थाना के बेला नवटोलिया निवासी कामेश्वर यादव का पुत्र विशाल कुमार हें। एक के पास से लोडेड देशी कट्टा ,एक गोली ,एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया हें।
वहीं दूसरे के पास से एक देशी पिस्टल ,एक मेग्जीन ,दो कारतूस के अलावे एक मोबाईल बरामद किया हें।
सदर और केवटी के हवाई फायरिंग में एक ही गेंग के गुर्गे
डीएसपी राजीव ने कहा कि दिल्ली मोड़ की घटना और केवटी में हुई हवाई फायरिंग का मामला एक -दूसरे से जुड़ा हुआ हें। दिल्ली मोड़ पर हुई हवाई फायरिंग के मामले में सदर थाना में 218/25कांड दर्ज हें।
बस स्टेंड के वर्चस्व में अगर वर्चस्व की लड़ाई हें तों नगर निगम तक ही सीमित रहें ,सड़कों पर तांडव पुलिस को मंजूर नहीं :सदर डीएसपी 1.
डीएसपी राजीव ने पत्रकारों से कहा कि बंदोंबस्ती में अगर वर्चस्व की लड़ाई हें तों नगर निगम में जाकर मामले का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि इस बंदोबस्ती में अगर वर्चस्व को लेकर कोई भी ठेकेदार अपने गुर्गों को अगर सड़क पर तांडव करने भेज दिये तों पुलिस भी उन्हें छोड़ने वाली नहीं हें। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधी दोनों उन्हें पसंद नहीं हें।
डीएसपी ने खुलासा किया कि पुराने बंदोबस्तीधारी के द्वारा अपने वर्चस्व को लेकर दहशत फैलाने के लिये नये टेंडर में वसूली कर रहें मनीष यादव को टारगेट करते हुये यह हवाई फायरिंग करायी गई थी।उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हें।