दरभंगा ,अपराध संवाददाता :

आपके घर में बिजली कटने के बाद अगर कोई मेसेज आता हैं तो सावधान रहिये ?कई शातिर साईबर अपराधी फर्जी मेसेज भेजकर आपके खाते से रुपया उड़ा सकता हैं। यह फर्जी मेसेज बिजली काट देने के धमकी देकर साईबर अपराधी आपको MSG भेजता हैं। दरभंगा पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुये आपको आगाह किया हैं।

फर्जी मेसेज से सावधान 

दरभंगा पुलिस ने कहा हैं कि बिजली कटने के नाम पर मिलने वाले फर्जी मेसेज से सावधान रहिये। पुलिस ने कहा हैं कि साईबर अपराधी द्वारा बिजली बिल बकाया से संबंधित मेसेज भेजा जाता हैं,जिसमें बिजली बाधित करने का धमकी दिया जाता हैं। SMS में मोबाईल नंबर देकर भेजने के लिये कहता हैं। इसके बाद साईबर अपराधी आपको ठगी का शिकार बनाता हैं।

पुलिस विभाग ने दिया टिप्स 

पुलिस विभाग आपको जागरूक करने के लिये टिप्स भी दें रहा हैं इसे अमल करने की जरूरत हैं। विभाग का कहना हैं कि यह जरूर देखें कि साईबर अपराधी किस नंबर से मेसेज भेज रहा हैं। साईबर अपराधी द्वारा दिये गये नंबर पर किसी हाल में भुगतान नहीं करें यही नहीं दिये गये नंबर पर कोई भी जानकारी साझा ना करें अगर ऐसी कोई कोई सूचना आपके पास आई हैं या मेसेज मिला हैं तो तुरंत बिजली विभाग जाकर इस पूरे मामले से अवगत हो ले।
यही नहीं कई SMS में साईबर अपराधी आपको लिंक भी भेजता हैं उस लिंक को नहीं खोले वरना आपका खाता खाली हो जाएगा। आप कार्यालय से संपर्क कर फिर आगे की दिशा में कोई काम करें। दरभंगा पुलिस कहती हैं
सतर्क रहें ,जागरूक रहें ,सुरक्षित रहें।