दरभंगा :
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत दरभंगा में भी जिला माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की ओर से गुरुवार को धरना प्रदर्शन कर तीन सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को समर्पित किया गया। धरना प्रदर्शन स्थल पर अध्यक्ष श्याम बिहारी राय सरस की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को सचिव राम सुरेश राय, आधारपुर, जमालपुर, सोनकी, हाबीभौआर, खंगरैठा उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापको क्रमशः अरुण कुमार राय, प्रमोद प्रसाद सिंह, मो. जहीरुद्दीन, मनोज कुमार सहनी, सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने धरना प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित किया।मांग पत्र में शैक्षणिक सत्र 2014 – 15और 2015 – 16 की स्वीकृत अनुदान राशि यथाशीघ्र भूगतान करने और जिला प्रमंडल नाबार्ड एवं त्रिस्तरीय समिति से हुई जांच के आधार पर अनुदान राशि भुगतान हो रही थी को वर्तमान में भी लागू कर अनुदान राशि भुगतान किया जाय। अध्यक्ष सरस ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी मापदंड पुरा करने के पश्चात ही अनुदानित माध्यमिक को विभाग द्वारा 1979 से 1991 तक प्रस्वीकृत एवं स्थापना अनुमति प्रदान की गई है।सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री सरस ने कहा कि सूबे बिहार में अनुदानित उच्च विद्यालयों के शिक्षकों कर्मचारियों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया है।

