जलकर के विवाद में चली गोली ,कोई हताहत नहीं। घटनास्थल से पिस्टल ,एक मेग्जीन जिसमें छः गोली एवं एक खोखा बरामद। जलकर विवाद को समय रहते हल नहीं निकाला गया तो हो सकती हैं बड़ी घटना।
जलकर के विवाद में चली गोली ,कोई हताहत नहीं। घटनास्थल से पिस्टल ,एक मेग्जीन जिसमें छः गोली एवं एक खोखा बरामद। जलकर विवाद को समय रहते हल नहीं निकाला गया तो हो सकती हैं बड़ी घटना।
बहेड़ी ,संवाददाता :
थाना क्षेत्र के बघौल गांव में जलकर विवाद के कारण बड़ी घटना हो सकती हैं ,पुलिस या स्थानीय प्रशासन द्वारा इसका निराकरण नहीं किया गया तो यह जलकर कहीं खूनी खेल का रूप नहीं ले ले ?
एक पक्ष के लोंगों ने आज वहीं किया जो नहीं करना चाहिये था। सूचना मिल रही हैं कि एक पक्ष के लोंगों ने बाहरी तत्व को बुलाकर एक राउंड गोली भी चलाई हैं जिसका खोखा पुलिस ने बरामद किया हैं। सूचना पर पहुंची बहेड़ी थाना की पुलिस ने एक पिस्टल और एक मेग्जीन भी घटना स्थल से बरामद किया हैं जिस मेग्जीन में छः गोली हैं। पुलिस निरीक्षक बसंत कुमार झा एवं थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा खुद घटना स्थल पहुंचकर बरामद पिस्टल और कारतूस की जब्ती सूची बनाकर मामले की छानबीन कर रहें हैं। ललित ठाकुर का कहना हैं कि सुबह में खेत से लौट रहें थे इसी क्रम में पहले से घात लगाये विजय झा एवं ललित झा उनपर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर वे घर भागकर आये। उन्होंने कहा कि तीन बजे के करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग उनके घर पहुंचकर हमला बोल दिया यही नहीं उनके पुत्र नीतीश पर गोली चला दी लेकिन नीतीश बाल बाल बच गया। बताया जा रहा हैं कि उक्त जलकर में दोनों टोल का हिस्सा हैं। कुछ दिन पूर्व ललित ठाकुर के पहल पर बलिगाव के एक मछुआरें से जलकर बेच दिया। इसके साफ सफाई के क्रम में विवाद शुरू हुई थी। पुलिस निरीक्षक श्री झा ने बताया कि विवादित जलकर को बेचने के कारण ही ललित ठाकुर से विवाद हुई हैं।
अब पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं। सूचना मिल रही हैं कि ललित के आवेदन पर प्राथमिकी भी दर्ज की जायगी।
इधर थानाध्यक्ष आशुतोष झा ने कहा कि बरामद गोली ,पिस्टल को लेकर जांच की जा रही हैं उन्होंने कहा कि खोखा बरामद हुआ हैं इसका मतलब गोली भी चली हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हथियार और गोली को घटना स्थल पर कौन लेकर आया था।
माध्यमिक शिक्षक -शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ की और से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ,जिलाधिकारी को सौंपा तीन सूत्री मांग पत्र ,ग्यारह वर्षों से बांकी हैं अनुदान