सुशील कुमार चौधरी ,विधि संवाददाता :बेनीपुर

बहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

एक सप्ताह में तीन मोटरसाइकिल की चोरी 

पिछले एक सप्ताह के दौरान बेनीपुर प्रखंड मुख्यालय से ही तीन मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी थी ।इस बीच 14 अगस्त की शाम वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। थाना अध्यक्ष बीके बृजेश ने बताया कि महिनाम गांव के मुकेश झा पिता दिनेश झा एवं वाटगंज के सुरेश साहनी के पुत्र कैलाश सहनी को वाहन चेकिंग के दौरान रोका गया तो उनके पास गाड़ी के कोई कागजात उपलब्ध नहीं था। उनके जिम्में से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई जो पतौर ओ पी थाना क्षेत्र से चुराई गई थी इसके संबंध में 355/23 पतौर ओ पी में दर्ज है। दूसरी टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जिसका निबंधन संख्या बीआर 07As 1219 यह बाइक घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। जिसका कांड संख्या 97/ 23 घनश्यामपुर थाना में दर्ज है। दूसरी ओर एक हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल बिरोल थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया है और इस संबंध में बहेरा थाना कांड संख्या 344/ 23 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।