दरभंगा :

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फ्रेंड्स ऑफ आनंद दरभंगा और किंग्स ऑफ़ दरभंगा के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया! तिरंगा यात्रा की शुरुआत सैद नगर पेट्रोल पंप से, निकाला गया, तिरंगा यात्रा में हजारों युवा घूमते नाचते गाते देश भक्ति गाना बजाते हुए, सर्वे ऑफिस फ्रेंड्स फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यालय पहुंचे!

तिरंगा यात्रा में नेपाल से भी बहुत सारे युवा शामिल हुए! यात्रा को संबोधित करते हुए फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी भाइयों को सांप्रदायिक सौहार्द बना कर रखना चाहिए, और सभी शहीदों को याद कर और उनको नमन कर, उनके मार्गदर्शन को अपनाना चाहिए, तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए किंग्स ऑफ दरभंगा के जिलाध्यक्ष शुभम कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी युवाओं को शहीद वीरों को नमन कर उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए! तिरंगा यात्रा में चीकू जायसवाल, अक्षय चौहान, रवि कुमार, चंदन सिंह, कन्हैया दुबे, रंजन कुमार, सृष्टि मिश्रा, अमित कुमार, सुमित कुमार, गौरव कुमार, सौरभ कुमार, चुन्नू सिंह इत्यादि शामिल थे!