बिरौल संवाददाता :

बिरौल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की बरामदगी की हैं।यह बरामदगी बिरौल से ही मालवर सहनी के बेटे मुकेश सहनी के घर से हुई हैं।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि 34.2लीटर शराब की बरामदगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि शराब के साथ मुकेश को भी गिरफ्तार किया गया हैं एवं पूछताछ की जा रही हैं।

वहीं दूसरी और बिरौल थाना क्षेत्र के बुआरी गांव निवासी जगन्नाथ चौधरी की नाबालिग पुत्री ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली हैं। पुलिस को परिजनों ने सूचना दिया था कि उनकी नाबालिग ने आत्म हत्या कर ली हैं। थानाध्यक्ष श्री झा दल बल के साथ वहां पहुंचकर मृतिका के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेजा हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा कि यह मौत कैसे हुई हैं।