दरभंगा :
मेरी जान तिरंगा हैं ,मेरा आन तिरंगा हैं ,मेरी शान तिरंगा हैं ,
और बात जब देश की स्वतंत्रता की हो तो अलग ही जोश और जज्बा उभर आता हैं और यही जज्बा देश के बच्चे ,नौजवां और उम्रदराज लोगो में उभर कर आ जाता हैं यह कोई एक जिले में नहीं बल्कि हर देशवासियों के दिल में उभरता हैं और इस उभरते जज्बे को सलाम।


जिले के तमाम पदाधिकारियों ने अपने अपने कार्यालय में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उनके सहकर्मी भी साथ थे। बड़े हर्ष उल्लास के साथ झंडोत्तोलन कर इसे पर्व की तरह सभी ने मनाया। दरभंगा आयुक्त मनीष कुमार ,जिलाधिकारी राजीव रोशन ,आईजी ,एसएसपी अवकाश कुमार ,सिटी एसपी सागर कुमार झा ,एसडीपीओ बिरौल मनीष चंद्र चौधरी ,एसडीपीओ सदर अमित कुमार ,महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ,लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ,नगर थानाध्यक्ष एच एन सिंह ,कोतवाली ओपी नेपाली कुमार ,सदर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ,बेता ओपी अध्यक्ष रेखा कुमारी ,विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ,सिमरी थानाध्यक्ष मो शमशाद ,कमतौल थानाध्यक्ष अमित कुमार ,कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार ,घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा ,बहेड़ी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा बिरौल थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा एपीएम थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव पतोड़ ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार विशनपुर थानाध्यक्ष समेत सभी थाना और ओपी के अध्यक्षों ने काफी उत्साह और उमंगों के साथ झंडोत्तोलन किया।

वहीं अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ,भारतीय जीवन बीमा निगम के जगन्नाथ झा समेत कई गणमान्य ने झंडोत्तोलन किया।
