एपीएम थाना की पुलिस ने की भारी मात्रा में शराब की बरामदगी,इलाके में हड़कंप।
शहर से सटे एपीएम थाने की पुलिस लगातार शराब माफियाओं पर नकेल कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसी का नतीजा हैं आये दिन लगातार पुलिस द्वारा शराब की बरामदगी की जा रही हैं और शराब माफियाओं का कमर तोड़ा जा रहा हैं।
इसी कड़ी में एपीए थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की हैं।
एपीएम थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बसहा मिर्जापुर वार्ड दस में स्व कमल नारायण साह के पुत्र राज कुमार साह के घर छापेमारी कर 370लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया हैं। इसमें ऑफिसर चॉइस का 26कार्टून ,पीएम का 3कार्टून ,ऑफिसर चॉइस का 12बोतल ,मेगड्यूयेल का 24बोतल एवं ऑफिसर चॉइस का 54बोतल शामिल हैं। इधर वाहन चेकिंग के दौरान भी उन्होंने शराब की बरामदगी की हैं। वाहन चेकिंग करते समय BR07AF-7148 के मोटरसाइकिल की डिक्की से पुलिस ने सिधौली गांव के परमेश्वर साह के पुत्र सुनील कुमार साह को 13बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सुनील से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह शराब उसने राज कुमार के यहां से खरीदा हैं।
इसी निशानदेही पर एपीएम थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने राज कुमार के यहां छापेमारी की और कुल 317लीटर शराब की बरामदगी की हैं। इस बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप हैं।

