कुशेश्वरस्थान ,संवाददाता :
थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं के लिये नये थानाध्यक्ष राकेश कुमार काल की तरह सामने आकर खड़े हो गये हैं ,इस कारण शराब माफियाओं में डर का माहोल हैं । नए थानाध्यक्ष का साफ कहना हैं अगर शराब बेचोगे तो तो किसी भी हाल में बच नही पाओगे। समय रहते सुधर जाओगे तो जेल नहीं जाना पड़ेगा ।

मंगलवार को फिर से कुशेश्वरस्थान पुलिस ने एक शराब कारोबारी को धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने गश्ती दल के एएसआई मानव शंकर को इसकी सूचना दी। गश्ती दल ने शराब कारोबारी को हरिनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि इम्पेरियल ब्लू एवं नंबर वन का 7.87 लीटर शराब जब्त हुआ है। यह कारोबारी इससे पूर्व भी न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।