बीस सूत्री की बैठक में क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से की गई चर्चा।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल प्रखंड बीस सूत्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कमरान खान ने की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों के अतिरिक्त प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। गहन विचार-विमर्श के उपरांत लगभग एक दर्जन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इन प्रस्तावों में मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा,कृषि,परिवार कल्याण विभाग,ग्रामीण विकास, पेयजल, बिजली और सड़क,पशु शेड जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार से जुड़े मुद्दे शामिल थे।
बीस सूत्री के उपाध्यक्ष सह भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंकज झा ने बताया कि पारित प्रस्तावों को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजकर उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करें। सदस्यों ने भी बैठक में अपनी-अपनी समस्याओं और सुझावों को रखा, जिन पर गंभीरता से विचार किया गया। मौके पर बीस सूत्री के सभी सदस्यों के अलावा बीडीओ प्रदीप कुमार झा,पीओ मनरेगा, चिकित्सा प्रभारी, बिजली,कृषि,पीएच ई डी, विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।