अलीनगर विधानसभा के तारडीह पूर्वी मंडल में कार्यसमिति बैठक का हुआ आयोजन।
अलीनगर विधानसभा के तारडीह पूर्वी मंडल में कार्यसमिति बैठक का हुआ आयोजन।
अलीनगर विधानसभा के तारडीह पूर्वी मंडल में कार्यसमिति बैठक का हुआ आयोजन।
दस्तक7मिडिया, अलीनगर।
संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी अंतर्गत अलीनगर विधानसभा के तारडीह पूर्वी मंडल में मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया।मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम झा की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में विशेष रूप से दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार पासवान और महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने शिरकत किया। बैठक की शुरुआत श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विनय कुमार पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम ऐतिहासिक तौर पर सफल रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों रूपये के प्रोजेक्ट की सौगात बिहारवासियों के लिए दी है, ये साबित करता है कि प्रधानमंत्री जी के दिल में बिहार बसता है। वहीं दूसरी तरफ महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर तरकश का एक ही तीर है इसलिए पाकिस्तान ने आतंक के फन को फिर से उठाने का प्रयास किया तो भारत उसे बिल से निकाल कर कुचल देगा। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा ये अत्यंत शर्मनाक है कि विपक्ष सेना के शौर्य पर गर्व करने की बजाय पाकिस्तान के पक्षकार की तरह व्यवहार कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हमें हर घर दस्तक देनी होगी। बैठक के प्रभारी के रूप में सुधा देवी मौजूद रही। मंच का संचालन लाल कांत झा ने किया।
मौके पर हुकुमदेव नारायण यादव,विद्यानाथ झा,नवीन ठाकुर,कन्हैया चौधरी,शंभु पासवान,अखिलेश सिंह,राजीव कुमार झा,अरुण कुमार मिश्र,अमर कांत झा,शिला पासवान,फूला देवी,सुमित कुमार चौधरी,विनय नाथ चौधरी,अजय कुमार सिंह,शंभु पासवान आदि सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।
इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता ने किया दरभंगा जिला में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन, प्रशासन और सरकार की लापरवाही के कारण अपराधी बेखौफ होकर कर रहे है अपराध-राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव।
बिहार में सवर्ण समाज के छात्रों ,युवाओं और शिक्षित बेरोजगारों के साथ कानूनी और योजनागत भेद-भाव लगातार जारी-राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह