इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता ने किया दरभंगा जिला में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन,

प्रशासन और सरकार की लापरवाही के कारण अपराधी बेखौफ होकर कर रहे है अपराध-राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /गुड्डू राज

जिला में व्याप्त भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ शुक्रवार को लहेरियासराय धरना स्थल पर इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न दलों के नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

नेताओं ने की भ्रष्टाचार की निंदा

प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने दरभंगा जिला में बढ़ते भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाओं की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार की लापरवाही के कारण अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं।

आंदोलन की चेतावनी

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव ने किया,वही कार्यक्रम की संचालन कामरेड उमेश राय सीपीएम नेता ने किया। राजद जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने कहा कि दरभंगा सहित पूरे बिहार में लुट,हत्या,बलात्कार,घोटाला हो रहा है। दरभंगा में लगातार हत्या,सिंहवाड़ा में शिक्षकों की हत्या,कुशेश्वरस्थान,केवटी में छोटी बच्ची के साथ बलात्कार हो जाता है। लहेरियासराय बलभद्रपुर में महिला की हत्या कर दी गई लेकिन दरभंगा में प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रही है अपराधी खुलेआम घूम रहा है। बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख के द्वारा किए गए घोटाला,जिला परिषद में योजनाओं में घोटाला हुआ उस पर कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष दयानंद पासवान ने कहा कि प्रशासन और सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन होगा । पटना में दिन दहाड़े गोली फायरिंग होती है,मुजफ्फरपुर में व्यवसाय की हत्या होती है,बक्सर में हत्या होती है,और नीतीश मोदी सरकार रोड सो कर चुनाव में लगे हुए हैं। वही जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा कि बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद में योजनाओं में घोटाला वहीं सिंहवाड़ा में शिक्षक की हत्या,लुट,बलात्कार बढ़ गया है लेकिन दरभंगा प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। माले जिला सचिव बैजनाथ यादव ने कहा कि बिहार के अंदर जो भी अपराध हो रहा है जिसका सीधा संबंध सत्ता से हैं। बिहार की सत्ता में अपराधियों को इतनी ताकत दे दी है कि वह कोई नियम कानून को नहीं मानता दिनदहाड़े गोली चला कर हत्या कर रहा है। इसलिए वह सत्ता से हिसाब मांगेंगे। सत्ता को हम जवाब देंगे। इंडिया गठबंधन की कार्यकर्ता संकल्प ले रहे हैं। मुजफ्फरपुर में स्कॉर्पियो से भारी रुपया बरामद किया पुलिस ने लेकिन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ। अखिल भारतीय किसान सभा जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि पिछले 2 महीना में 20 हत्या दरभंगा में हुई है,60 से 65 चोरी की घटना हुई है,आज महिला गहना पहन कर बाजार नहीं घूम सकती है,मंदिर नहीं जा सकती है,प्रतिदिन महिला की गले से जेवर छीनने की घटना हो रही है,चोरी,डकैती,बैंक,रॉबरी,हो रहा हैं। यहां की पुलिस मुख्य दर्शक बना हुआ है। एमएलए,एमपी अपनी योजनाओं में लूट मचाई हुए हैं,विभिन्न योजना हो रहा है पंचायती योजना में भी अब लूट हो रहा है,ग्राम पंचायत में सोलर स्ट्रीट लाइट में घोटाला हो रहा है जो पंचायत के मुखिया ₹6000 में लगते थे उसे स्ट्रीट लाइट को सरकार एजेंसी 32000 में लग रही है।

धरना प्रदर्शन में शामिल हुए कई नेता

धरना प्रदर्शन में राजद जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव,कांग्रेस अध्यक्ष दयानंद पासवान,सीपीआई जिला सचिव नारायण जी झा,माले जिला सचिव बैजनाथ यादव,सुनील कुमार शर्मा सीपीआईएम,राजीव चौधरी जिला अध्यक्ष अ. भा. किसान सभा,नंदलाल ठाकुर सीपीआईएमएल,किशोर साहनी आरजेडी,रघुवंश यादव जिला प्रवक्ता आरजेडी,कुमार गौरव राजद नेता,सुधीर कुमार कोषाध्यक्ष सीपीआई,सुशीला देवी महिला नेत्री सीपीआईएम,राजीव कुशवाहा जिला महासचिव राजद,राजद जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव,वीआईपी पार्टी के नेता विनोद बम्फर,सुभाष पासवान एससी एसटी प्रदेश महासचिव,गुड्डी देवी पंचायत समिति सदस्य,गणेश चौधरी कांग्रेस नेता,प्रतिभा सिंह कांग्रेस नेत्री,सीताराम चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस,श्याम भारती राज्य सचिव मंडल सदस्य,बैजनाथ यादव जिला सचिव भाकपा माले,नारायण जी झा जिला सचिव सीपीआई,दयानंद पासवान जिला अध्यक्ष कांग्रेस,विनोद सिंह भाकपा माले,अहमद अली तमन्ना जिला सचिव इंसाफ मंच,रामानुज यादव सीपीआईएम,स्वाती देव महानगर अध्यक्ष राजद,मिथिलेश चौधरी कांग्रेस नेता,सैयद तनवीर कांग्रेस नेता,प्रिंस परवेज कांग्रेस नेता,अरविंद चौधरी कांग्रेस नेता,शंकर चौधरी कांग्रेस नेता,खुद्दाद अब्दुल अली कांग्रेस नेता,सुधीर पासवान सीपीएम हनुमान नगर,राकेश नायक महानगर अध्यक्ष युवा राजद,रामचंद्र यादव जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ राजद,रेणु देवी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष,सीपीआई के आंचल मंत्री शिवकुमार सिंह,राजद नेता सुभाष पासवान एवं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने सभी ने एक स्वर में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।