दरभंगा :फेसबुक पर पिस्टल के साथ फोटो लोड करना एक युवक को महंगा पर गया।सूचना हैं कि विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं और पूछताछ जारी हैं।हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई हैं।

यही नहीं पुलिस ने एक और जगह छापेमारी की लेकिन वहां से सभी बदमाश भाग निकले  ,वरना आज के दिन पुलिस को बड़ा उपलब्धि होता ।
पुलिस को मिली सूचना पर की गई कारवाई के बाबत कुछ भी उपलब्धि नहीं हुई लेकिन अगर पुलिस समय गंवाए वहां पहुंचती तो सभी के सभी पुलिस के हत्थे चढ़ जाते ? सूत्रों का कहना कि एक और घर में बीती रात पुलिस ने छापेमारी की लेकिन देर से आये पुलिसकर्मियों को बेरंग लौटना पड़ा।सूत्रों का कहना हैं कि विवि थाना क्षेत्र के एक घर में चार मोटरसाइकिल पर सवार सात बदमाश उसके घर आया था। पुलिस जब तक पहुंची तब तक ये शातिर वहां से फरार हो गया था । पुलिस 15मिनट देर से पहुंची। सूचना थी कि यहां आये शातिरों के पास हथियार हैं।
खैर पुलिस की बेहतर पुलिसिंग भी मायने रखता हैं। वहां आये बदमाशों पर पुलिस की नजर हैं।थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि वहां पहुंचने में काफी समय लग गया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा भी हो सकता हैं कि आये बदमाश को किसी ने सूचना दें दी हो। थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि देर से ही सही ,दुरुस्त इलाज करेंगे। अपराधियों पर उनकी पैनी नजर हैं।

हालांकि पकड़े गये युवक के बारे में थानाध्यक्ष ने भी फिलहाल पुष्टि नहीं की हैं।