कैमूर जिले के भभुआ से बड़ी खबर आ रही हैं। डीएम के निर्देश पर की गई छापेमारी में सीओ के तर्ज पर चला रहें अवैध कार्यालय का भंडाफोड़ हुआ हैं। डीएम सावन कुमार के निर्देश पर एडीएम ,एसडीएम और डीएसपी के निर्देश पर निजी घर में चल रहें फर्जी कार्यालय में छापेमारी की गई जहां से जमीन संबंधी कागजात बरामद हुये हैं। यहां दाखिल खारिज ,परिमार्जन ,भू बंदोबस्त ,जमाबंदी आदि कई कार्य हो रहें थे। बताया जा रहा हैं कि सीओ की मिलीभगत से यह सारे काम किये जा रहें थे। मौके से अखलासपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी मोहम्मद इमरान ,जागे बराब पंचायत के राजस्व कर्मचारी लाल बाबू एवं एक डाटा ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया हैं।
इन सभी से पुलिस पूछताछ कर रही हैं यही नहीं डीएम सावन कुमार हरएक बिंदुओं पर जानकारी ले रहें हैं। भभुआ शहर के राजेंद्र सरोवर स्कूल के पास निजी मकान में यह दफ्तर चल रहा था। डीएम के आदेश पर सभी दस्तावेज को सील कर दिया गया हैं। सीओ पर कारवाई होना तय माना जा रहा हैं।