28मई की शाम बजने वाली शहनाई की गूंज कहीं युवती के आत्महत्या का कारण तों नहीं ?बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बसेरा कालोनी के एक फायनांस कंपनी में कार्यरत युवती ने कर ली थी आत्महत्या ??
28मई की शाम बजने वाली शहनाई की गूंज कहीं युवती के आत्महत्या का कारण तों नहीं ?बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बसेरा कालोनी के एक फायनांस कंपनी में कार्यरत युवती ने कर ली थी आत्महत्या ??
28मई की शाम बजने वाली शहनाई की गूंज कहीं युवती के आत्महत्या का कारण तों नहीं ?बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बसेरा कालोनी के एक फायनांस कंपनी में कार्यरत युवती ने कर ली थी आत्महत्या ??
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बसेरा कॉलोनी स्थित एक फायनांस कंपनी के ऑफिस में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में अनसुलझे कई सवाल हे ?जिस सवाल का जवाब गहन जांच के बाद पुलिस हीं दे सकती हे ,क्यूंकि इस प्रकरण में प्रेम प्रसंग की बू आ रही हे।मुहल्ले वासियों का कहना हे कि गलत इरादे के साथ झूठे वादों ने कहीं युवती का दिल झकझोर तों नहीं दिया और वह इस दुनिया को हीं अलविदा कह दी।
एक तरफ 28मई की शाम उक्त फायनांस कंपनी के मनेजर के शादी की शहनाई की गूंज बजने को आतुर था वहीं दूसरी ओर 28मई की सुबह कार्यालय में फांसी का फंदा लगाकर युवती ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली।इस घटना को लेकर अब मुहल्ले के लोंगों में चर्चा जोरों से हो रही हे कि प्रेम -प्रसंग में युवती ने अपना दिमागी संतुलन खोया और अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
मुहल्ले वासियों का कहना हे कि फायनांस कंपनी के मैनेजर और मार्केटिंग मैनेजर के बीच कहीं प्रेम -प्रसंग तों नहीं था? कहीं ऐसा तों नहीं था कि फायनांस कंपनी के मैनेजर ने युवती को शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया था ?अगर ऐसा नहीं था तों फायनांस कंपनी में कार्यरत युवती ने फांसी का फंदा क्यूँ लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली ,वह भी उसी दिन जिस दिन जिस दिन मैनेजर की शादी थी।कई ऐसे सवाल हे जिसे बहादुरपुर पुलिस को तहकीकात करनी पड़ेगी । अगर पुलिस पूरे मामले में सही रूप में अनुसंधान करती हे तों इस राज से पर्दा उठने की संभावना प्रबल हे।
क्यूंकि वह युवती साढ़े -सात आठ बजे के करीब कार्यालय पहुंचती हे जहां मार्केटिंग के कई लड़के भी मौजूद थे। मार्केटिंग करने वाले कंपनी के सभी कर्मी चले जाते हे और कुछ हीं देर बाद युवती फांसी के फंदे से झूल जाती हे।मकान मालिक को घर में काम करने वाली दाई सूचना देती हे ,इस आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती हे ,कहा जाता हे कि पीछे के दरवाजा को तोड़कर पुलिस अंदर पहुंचती हे और पंखे से लटका हुआ लाश पुलिस को मिलता हे ,जिसे देखकर पुलिस भी कहती हे कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लगता हे। इस दौरान पुलिस अपनी कारवाई शुरू करती हे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज देती हे।
इस पूरे प्रकरण में सवाल यही हे कि फायनांस कंपनी के मैनेजर की शहनाई उक्त युवती के मौत का कारण तों नहीं ?सदर एसडीपीओ ने घटना के दिन घटनास्थल पर कहा था कि यह मामला आत्म हत्या प्रतीत होता हे।
लेकिन युवती ने आत्महत्या क्यूँ की यह जांच के बाद हीं पता चलेगा क्यूंकि हंसते हुये कार्यालय में युवती का आना और अचानक फंदे से झूल जाना कई सवाल खड़ा करता हे,क्या यह शादी महज इत्तेफाक था ?