प्राथमिक विद्यालय कलना मुशहरी,भवन विहीनता का दंश झेलते बच्चे, अभिभावकों की अनसुनी मांग।
प्राथमिक विद्यालय कलना मुशहरी,भवन विहीनता का दंश झेलते बच्चे, अभिभावकों की अनसुनी मांग।
प्राथमिक विद्यालय कलना मुशहरी,भवन विहीनता का दंश झेलते बच्चे, अभिभावकों की अनसुनी मांग।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिरौल प्रखंड की उछटी पंचायत के अंतर्गत आने वाला प्राथमिक विद्यालय कलना मुशहरी, अपने स्थापना काल से ही भवनविहीनता का दंश झेल रहा है। यह विद्यालय कभी निजी घरों के दरवाजों पर संचालित होता है तो कभी किसी रेज्ड प्लेटफार्म के एक छोटे से कमरे में। वर्तमान में स्थिति और भी विकट हो गई है, जब इसे गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित हाटी के मध्य विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि फिलहाल यह विद्यालय रेज्ड प्लेटफार्म पर संचालित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कलना मुशहरी के बच्चों को अब अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए स्टेट हाईवे पार करके हाटी गांव के विद्यालय तक जाना पड़ेगा। यह स्थिति अभिभावकों के लिए लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। उन्हें हमेशा अपने बच्चों के साथ किसी अनहोनी की आशंका सताती रहती है। हाईवे पर बढ़ते वाहनों का दबाव और बच्चों की छोटी उम्र, एक संभावित खतरे को जन्म देती है।
इसी कारण से, कलना मुशहरी के अभिभावक पिछले कई वर्षों से अपने गांव में ही विद्यालय भवन निर्माण की मांग कर रहे हैं। जो उनकी यह मांग बिल्कुल जायज है और बच्चों की सुरक्षा तथा सुचारु शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाज के अंतिम पायदान पर गुजर-बसर कर रहे इन लोगों की आवाज को कोई सुनने को तैयार नहीं है। उनकी वर्षों पुरानी यह मांग अब तक अनसुनी बनी हुई है।
इस गंभीर विषय पर चिंता जताते हुए आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश कुमार और इस क्षेत्र से विधायक पद के लिए आरजेडी के प्रत्याशी रहे गणेश भारती ने सरकार और शिक्षा विभाग को आरे हाथ लेते हुए कहा कि यह मामला न केवल शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा से भी जुड़ा एक गंभीर मसला है। यह दर्शाता है कि कैसे ग्रामीण क्षेत्रों में, खासकर वंचित समुदायों के लिए मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच अभी भी एक बड़ी चुनौती है। स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने और कलना मुशहरी में प्राथमिक विद्यालय के लिए एक स्थायी भवन के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। ताकि इन बच्चों को सुरक्षित और सुचारु शैक्षिक वातावरण मिल सके। दोनों नेताओं ने बताया कि जल्द ही वरीय अधिकारी से मिल कर यहां की समस्या को उनके समक्ष रखने वाले हैं। उसने बाद भी इसका समाधान नहीं हुआ तो सरकार के व्यवस्था के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कालेश्वर साहु,सरोज मुखिया सहित कई लोग उपस्थित थे।
28मई की शाम बजने वाली शहनाई की गूंज कहीं युवती के आत्महत्या का कारण तों नहीं ?बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बसेरा कालोनी के एक फायनांस कंपनी में कार्यरत युवती ने कर ली थी आत्महत्या ??
लहेरियासराय थाना के दो कांडों में न्यायालय को अनुसंधानक पुअनि द्वारा ससमय आरोप पत्र नहीं समर्पित करने पर अभियुक्तों को मिल गई जमानत ,वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस लापरवाही को लेकर पुअनि को किया निलंबित।