वरीय पुलिस अधीक्षक ने यातायात थाना के सड़क दुर्घटना के लंबित कांडों का किया समीक्षा ।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को यातायात थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष यातायात एवं थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में थाना के कार्यों के निष्पादन हेतु विभिन्न पंजी यथा बेंडिंग जांच, पार्किंग स्थल, टेम्पो स्टैंड, बास स्टैंड, नो पार्किंग जोन, टूर एवं ट्रैवेल्स पंजी, CCTV कैमरा पंजी, पर्व त्यौहार एवं VVIP के भ्रमण के दौरान शहरी क्षेत्र में यातायात प्लान पंजी, ट्रैफिक अवर्णेश कार्यक्रम पंजी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स/वेबसाइयों के साथ यातायात प्लान पंजी, प्रशिक्षण पंजी, दरभंगा शहरी क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित शोरूम (चार पहिया, दो पहिया, तीन पहिया) मालिक/मैनेजर का नाम पता मोबाइल नंबर सहित, क्षेत्र अंतर्गत उपलब्ध क्रेन मलिक/ड्राइवर का नाम पता मोबाइल नंबर सहित भाड़े पर चलने वाले ई रिक्शा/ टेंपो का मालिक/ड्राइवर का नाम पता मोबाइल नंबर सहित पंजी का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं सभी पंजी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में दिए गए निर्देश :-
