विज्ञान शिक्षक जितेन्द्र कुमार का चयन टीचर ऑफ मंथ पुरस्कार के लिए किया गया
विज्ञान शिक्षक जितेन्द्र कुमार का चयन टीचर ऑफ मंथ पुरस्कार के लिए किया गया
विज्ञान शिक्षक जितेन्द्र कुमार का चयन टीचर ऑफ मंथ पुरस्कार के लिए किया गया
दस्तक 7 मीडिया संवाददाता कुशेश्वरस्थान/दरभंगा
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केवटगामा के विज्ञान शिक्षक जितेन्द्र कुमार का चयन टीचर ऑफ मंथ पुरस्कार अप्रैल 2025 के लिए किया गया है। यह पुरस्कार शिक्षा विभाग,पटना के द्वारा प्रत्येक महीना उन शिक्षकों को दिया जाता है,जिन्होंने नवाचारी शिक्षण,प्रायोगिक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण,विद्यालय की बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,शिक्षक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि यह सम्मान हमें बेहतर शिक्षण के लिए प्रेरित करती है। मौके पर प्रधानाध्यापक शंभू सदा ने शुभकामना देते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय है। जितेन्द्र कुमार एक कर्मठ,ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक हैं। विज्ञान को सरल,सहज और दैनिक जीवन से जोड़कर पढ़ाने की उनके अनोखे अंदाज़ से बच्चे काफी लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं शिक्षक लखींद्र राम ने शुभकामना देते हुए कहा कि शिक्षक जितेन्द्र कुमार हमेशा कुछ न कुछ नवाचारी प्रयोगों,शून्य निवेश पर नवाचार के साथ बच्चों के बीच उपस्थित रहते हैं। बच्चों में किताबी शिक्षा,व्यवहारिक शिक्षा,नैतिक मूल्यों आदि के विकास करने में भी उनकी भूमिका सराहनीय है। मौके पर शिक्षक उमेश राय,रमाकांत रॉय,संजय कुमार झा,दीपक कुमार,मनीष,सुनील,गंगा,अमित,रेहान,किरण,पूजा,मुखिया ग्राम पंचायत राज केवटगामा छेदी राय,सरपंच बबन,अभिभावकगण आदि ने भी बधाई दी।
महापौर ने किया 270 करोड़ की स्मार्ट वॉटर ड्रेनेज परियोजना का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता में कमी और अनियमितता पर जताई कड़ी नाराज़गी,दिए तत्काल सुधार के निर्देश
बाढ़ की तैयारी को लेकर प्रमुख के अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।