प्रखंड व आंचल कार्यालय पर कई मांगों को लेकर धरना

दस्तक 7 मीडिया संवाददाता कुशेश्वरस्थान पूर्वी दरभंगा

 बिहार राज्य किसान सभा व दरभंगा जिला खेतिहर मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को प्रखंड व आंचल कार्यालय पर पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य ललितेश्वर पासवान के नेतृत्व में धरना दिया,धरनार्थियों के मुख्य मांगों में कुशेश्वरस्थान फूलतोड़ा मार्ग के निर्माण में किसानों के अधिग्रहित किए गए जमीन का मुआवजा देने,कुशेश्वरस्थान के विभिन्न गांवों के भूमिहीन परिवार को बांसगीत का पर्चा देने,दाखिल खारिज एवं परिमार्जन में अवैध वसूली पर रोक लगाने,सिंचाई के लिए खेतों में बिजली पोल लगाने,नदी काटाव से विस्थापित परिवारों को बासाने,आवास प्लस में वंचित परिवारों का नाम जोड़ने,खाद्य सुरक्षा में वंचित परिवारों का नाम जोड़ने,सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3 हजार रुपया देने की मांग सहित अन्य शामिल है। इस अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता सज्जन राय की अध्यक्षता में आयोजित सभा को दरभंगा जिला खेतीहर मजदूरी यूनियन के जिला मंत्री दिलीप भगत,दरभंगा जिला किसान काउंसिल के सचिव रामसागर पासवान,खेत मजदूर नेता ललितेश्वर पासवान,राम सकल राय ने संबोधित किया। धरनार्थियों से सीओ गोपाल पासवान ने वार्ता कर मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। मौके पर मिथिलेश राय,सोनेलाल सदा,हरि राम शर्मा,दिलीप साह,सिपीन राय,संदीप कुमार,लालमोहर राय,पार्वती देवी आदि मौजूद थे।