पिस्तौल के बल पर पीएनबी ग्राहक सेवा केन्द्र से एक लाख नकद व मोबाइल की लूट
पिस्तौल के बल पर पीएनबी ग्राहक सेवा केन्द्र से एक लाख नकद व मोबाइल की लूट
पिस्तौल के बल पर पीएनबी ग्राहक सेवा केन्द्र से एक लाख नकद व मोबाइल की लूट
दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा/दरभंगा
सिमरी थाना क्षेत्र स्थित सिमरी स्टेडियम के समीप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र से एक लाख रुपए बाइक सवार बदमाश लूट कर फरार हो गए हैं।घटना गुरूवार को 11.40बजे की है।सेवा केन्द्र के संचालक जाले थाना के कछुआ चकौती निवासी रविन्द्र सहनी ने बताया है स्प्लेंडर बाइक पर नकाब दो युवक ग्राहक सेवा केन्द्र में आकर कनपट्टी में पिस्तौल सटा दिया।दराज में रखा लगभग एक लाख रुपए लेकर मुख्य पथ से हाईस्कूल की तरफ दोनो फरार हो गए। इस बीच स्क्रीन टच मोबाइल भी बदमाश लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने घटना की सूचना के बाद जगह-जगह छापेमारी के बाद ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक की मोबाइल को लोकेशन के आधार पर गौङा पोखर के पास से बरामद कर लिया गया।मामले का शीघ्र पर्दाफाश कर लिया जाएगा।डीएसपी सदर टू ज्योति कुमारी ने घटनास्थल का जायजा लिया है।इस बीच पीएनबी के सिमरी बाजार स्थित मुख्य शाखा पहुंचकर जांच पड़ताल करने के साथ शाखा प्रबंधक से जानकारी ली है।