कमजोर लोगों को कानूनी सुरक्षा देने को लेकर भाकपा माले ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर कमजोर लोगों को कानूनी सुरक्षा देने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि सदर थाना अंतर्गत कंकारघाटी निवासी शीतल चौपाल पर दबंगों द्वारा प्रताड़ित करने से सम्बन्धित प्राथमिकी दर्ज है। इसमें जमीन माफिया द्वारा घटना की अंजाम दिया गया है। शीतल चौपाल के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक आवेदन देकर बताया है कि वर्षों से खेसरा 1463 में खोपड़ी बनाकर पूरा परिवार के साथ रहने की बात बताई है और आम गाछी को देखभाल करने की बात बताई है। इसी बीच भूमाफिया द्वारा जमीन पर कब्जा करने की नियत से पहुंच कर शीतल चौपाल को प्रताड़ित करते हुए धमकाने लगा। जिसका सदर थाना कांड संख्या 144/25 दर्ज है। श्री यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि शीतल चौपाल को कानूनी सुरक्षा देते हुए दबंगों ओर भूमाफिया पर कठोर करवाई किया जाय।
महापौर ने किया 270 करोड़ की स्मार्ट वॉटर ड्रेनेज परियोजना का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता में कमी और अनियमितता पर जताई कड़ी नाराज़गी,दिए तत्काल सुधार के निर्देश