शिक्षक हत्याकांड का पुलिस टेक्निकल सेल के मदद से कर रही अनुसंधान , जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी – डीएसपी
शिक्षक हत्याकांड का पुलिस टेक्निकल सेल के मदद से कर रही अनुसंधान , जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी – डीएसपी
शिक्षक हत्याकांड का पुलिस टेक्निकल सेल के मदद से कर रही अनुसंधान , जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी – डीएसपी
दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा/दरभंगा /
नासिरगंज प्राथमिक विद्यालय के उर्दू शिक्षक हाफिज मंसूर आलम की गोली मारकर हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।मृतक शिक्षक की पत्नी खैरूनिशा के आवेदन पर बीएनएस की धारा 103(1) व 27 आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात अपराध कर्मी पर गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।अंकित कांड में कहा है कि 28 मई की सुबह 5:30बजे साइकिल से शंकरपुर स्थित डेरा से स्कूल जाने को लेकर निकले थे।मै घर पर ही थी कि इस बीच समय लगभग 7:40 बजे सुबह मेरी बेटी जिकरा खातून के मोबाइल नम्बर पर फोन आया कि मेरे पति को भरवाड़ा कमतौल सङक पर नासिरगंज गंज के निकट अज्ञात अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी है।सूचना के बाद अपने सगे सबंधी के साथ जब घटनास्थल पर पहुंची तब देखा कि साइकिल के सहारे सङक के उत्तरी किनारे पेट के बल औंधे मुंह खून से लथपथ मृत अवस्था में गिरे पड़े है।माथे व पेट से खून बह रहा है।साइकिल के समीप उनका स्क्रीन टच मोबाइल पङा हुआ है।अनुसंधान में जुटे सिंहवाङा थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी शंकरपुर भरवाङा, कमतौल आने जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटवी कैमरे को लगातार टेक्निकल टीम के साथ खंगाल कर फुटेज की जांच पड़ताल कर रहे हैं।आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।घटना के समय का अवलोकन कर फुटेज में देखा जा रहा है कि पल्सर बाइक पर सवार संदिग्ध तीन युवक लगातार मुख्य पथ पर चक्कर लगा रहे हैं।पुलिस शिक्षक के पुत्री के मोबाइल पर घटना की जानकारी किसने दी यह भी पुलिस पता लगा रही है।डीएसपी ज्योति कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
जन सुराज पार्टी ने दरभंगा के बिरौल में कसी कमर, शुभाष कुशवाहा ने की बूथ मजबूती की अपील। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा,रोजगार और पलायन रोकने के लिए वोट करें–शुभाष कुशवाहा।
पिस्तौल के बल पर पीएनबी ग्राहक सेवा केन्द्र से एक लाख नकद व मोबाइल की लूट