जन सुराज पार्टी ने दरभंगा के बिरौल में कसी कमर, शुभाष कुशवाहा ने की बूथ मजबूती की अपील। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा,रोजगार और पलायन रोकने के लिए वोट करें–शुभाष कुशवाहा।
जन सुराज पार्टी ने दरभंगा के बिरौल में कसी कमर, शुभाष कुशवाहा ने की बूथ मजबूती की अपील। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा,रोजगार और पलायन रोकने के लिए वोट करें–शुभाष कुशवाहा।
जन सुराज पार्टी ने दरभंगा के बिरौल में कसी कमर, शुभाष कुशवाहा ने की बूथ मजबूती की अपील।
अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा,रोजगार और पलायन रोकने के लिए वोट करें–शुभाष कुशवाहा।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
जन सुराज पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव शुभाष कुशवाहा इन दिनों बिहार के अनुमंडल दौरे पर हैं, जिसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। इसी क्रम में गुरुवार को वह दरभंगा के बिरौल अनुमंडल पहुंचे, जहां उन्होंने अनुमंडल अध्यक्ष विशम्भर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में जिला संगठन इकाई के वरीय पदाधिकारी समेत बिरौल अनुमंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में महासचिव शुभाष कुशवाहा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज बिहार की जनता के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में तैयार है। उन्होंने जन सुराज की सोच को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। शुभाष कुशवाहा ने आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ कमिटी बनाने और उसे मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने दरभंगा के लोगों से विशेष आग्रह किया कि इस बार जातिगत समीकरणों से ऊपर उठकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें। उन्होंने “अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, रोजगार और पलायन रोकने के लिए वोट करें” का नारा बुलंद किया।
बिरौल बाजार स्थित जन सुराज अनुमंडल कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की सक्रियता का परिचय दिया। शुभाष कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को जन सुराज के सिद्धांतों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर सके।