घनश्यामपुर पश्चिमी मंडल कोर्थू में दरभंगा पूर्वी जिला बीजेपी की संगठनात्मक बैठक की गई आयोजित।

दस्तक7मिडिया, अलीनगर।

अलीनगर विधानसभा के घनश्यामपुर पश्चिमी मंडल कोर्थू में दरभंगा पूर्वी जिला बीजेपी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। दरभंगा पूर्वी जिला बीजेपी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान एवं घनश्यामपुर पश्चिमी के चंदन ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने इस मौके पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आए हैं…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार को कई सारी सौगात दिए गए हैं। विनय पासवान ने कहा कि संगठन को मजबूती बनाने के लिए हमें हर घर दस्तक देनी होगी और केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा किए गए जनहित के कार्यों की जानकारी देनी होगी। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिए। इस मौके पर ममता देवी, बैद्यनाथ प्रसाद सिंह पूर्व अध्यक्ष चंदन मिश्रा, घनश्याम सिंह,स्वतंत्र मिश्र,अभिलाष झा,अजय मिश्र, गंगासागर झा,रमन मिश्र,सीता देवी, रासो देवी ,ओमप्रकाश झा, कुलानंद यादव,अनिल झा, प्रतीक झा,हरे कृष्ण यादव,रविन्द्र सदा, हरीशचंद्र झा, त्रिपुरारी झा, कन्हैया झा, जितेंद्र झा,शिव मंडल, पवन यादव, विजय झा,जमाहर झा, कृष्णनंदन पोद्दार और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।