रोहतास में 5 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात बच्ची पड़ोस के एक शादी समारोह में गई थी। वह बारात देखने बाहर निकली थी। इसके बाद गायब हो गई। बच्ची के नहीं दिखने पर परिजनों ने खोजबीन की। करीब 1 घंटे बाद बच्ची अपने पुराने घर के पीछे रोती बिलखती हुई मिली। उसकी हालत खराब थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया। नाबालिग के परिजनों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना बुधवार रात घटना कोचस थाना क्षेत्र के गांव की है। सासाराम सदर अस्पताल में पीड़िता का चल रहा इलाज।

 

सासाराम सदर अस्पताल में पीड़िता का चल रहा इलाज। शादी समारोह से अचानक गायब हुई बच्ची पीड़ित बच्ची के भाई ने बताया, ‘बच्ची शादी समारोह में गई थी। थोड़ी देर बाद जब वह नहीं दिखी, तो खोजबीन शुरू की। इस दौरान गांव में ही मेरे पुराने घर के पास रोती हुई मिली। हमलोगों ने पूछा क्यों रो रही है। जिसके बाद बच्ची ने बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है। मैंने पूछा कौन था तो बच्ची ने बताया- हमें नहीं पता वो कौन था।’ पीड़ित बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

पीड़ित बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज बच्ची का इलाज फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। रोहतास SP रोशन कुमार ने बताया, ‘घटना की सूचना मिलने के बाद कोचस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।’ SP ने आगे बताया है कि बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। परिजनों के बयान पर FIR दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी ।