मैथिली साहित्य के पराकाष्ट विद्वान ,अधिवक्ता सह कवि भोला लाल दास की दरभंगा बार एशोसियेशन भवन में अधिवक्ताओं ने मनाई पुण्यतिथि। 

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /विधि संवाददाता

बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में बुधवार को अधिवक्ता सह मैथिली साहित्य के दधीचि, कवि भोला लाल दास की पुण्यतिथि मनाई गई।अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता कैलाश चन्द्र लाभ ने किया।मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि भोला बाबू का जन्म जिला के कसरौर गांव में हुआ था।स्वर्गीय भोला बाबू एक कुशल अधिवक्ता होने के साथ-साथ मैथिली भाषा के साहित्यकार एवं कवि थे।वे “मिथिला ” नामक पत्रिका के सम्पादक थे।उन्होंने 1931 ई. में मैथिली परिषद का गठन कर मैथिली भाषा का उत्थान के लिए आजीवन सक्रिय रहे। जिनके अवदानों को भुलाया नहीं जा सकता है।मौके पर अधिवक्ता रमणजी चौधरी, विष्णुकांत चौधरी,श्याम बिहारी राय,संतोष कुमार सिन्हा, मुरारीलाल केवट,अनीता आनंद, हीरानंद मिश्र,माधव चौधरी, मायाशंकर चौधरी, रामवृक्ष सहनी,बुलन कुमार झा,विनय कुमार झा समेत दर्जनों लोगों ने श्रद्धा सुमन निवेदित किया।

पुण्यतिथि मनाते अधिवक्ता