देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। वहीं, बिहार में अब तक 7 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बढ़ते कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग तैयार है। राज्य के कटिहार सदर अस्पताल में विशेष कोविड वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में 12 बेड की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार सिंह ने बताया कि सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। वार्ड में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा मौजूद है। उन्होंने कहा कि सरकारी निर्देशों के अनुसार पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कोविड जांच के लिए नए दिशा-निर्देशों का इंतजार है।
कटिहार सदर अस्पताल में विशेष कोविड वार्ड तैयार
हर स्थिति से निपटने को तैयार स्वास्थ्यकर्मी
कोरोना वार्ड में तैनात एएनएम अनिता घोष ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं। सभी स्टाफ प्रशिक्षित और सजग है। स्वास्थ्य विभाग की इन तैयारियों से स्पष्ट है कि प्रशासन और चिकित्सा व्यवस्था कोरोना से निपटने के लिए सक्रिय है। देशभर में स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
