होटल में बीफ बिरयानी परोसने पर बवाल,नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा जांचोंपरांत होगी कारवाई।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/गुड्डू राज
बिहार के दरभंगा में ग्राहक और होटल कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब ग्राहक ने मटन बिरयानी का ऑर्डर दिया।लेकिन ग्राहक का आरोप है कि होटल वाले ने मटन बिरयानी की जगह बीफ बिरयानी परोस दिया। जिसकी शिकायत करने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट, गाली-गलौज तक पहुंच गया। जब इस बात की शिकायत ग्राहक के द्वारा मब्बी थाना को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शान्त किया। वही नगर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि दोनों पक्षो के द्वारा आवेदन दिया गया है। जांचों उपरांत कारवाई होगी।
जानकारी के मुताबिक, मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो रोड स्थित स्पार्की में ग्राहक मो. राशिद अपने रिश्तेदारों के साथ होटल में मटन बिरयानी खाने गए थे। लेकिन टेबल पर उन्हें जो बिरयानी दी गई, वह बीफ बिरयानी निकली। जिसके बाद बिना खाना खाये, खाना का बिल चुकता कर इसकी शिकायत होटल स्टाफ की। जिसपर होटल स्टाफ ने ग्राहक के साथ उल्टा गाली-गलौज की और मारपीट करने लगा ।
ग्राहक राशिद की ओर से होटल स्टाफ सद्दाम, दानिश फरीद, शोएब खान, जिशान, तुफैल खान समेत करीब दो दर्जन अज्ञात कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। वहीं, दूसरी ओर होटल के कर्मचारी मो. तुफैल ने भी मो. राशिद और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
