अलीनगर पूर्वी मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल कार्यसमिति बैठक का हुआ आयोजन। वक्ताओं ने कहा संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता है।

दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।

मंगलवार को संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी अंतर्गत अलीनगर विधानसभा के अलीनगर पूर्वी मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया के अध्यक्षता में मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह एवं उपाध्यक्ष रामनाथ सहनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम प्रभारी के रूप में संतोष झा मौजूद रहे।बैठक की शुरूआत में श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी की तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया गया।”इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमें निरंतर प्रयासरत रहना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।”इस अवसर पर महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने मंडल और जिले में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र में जनता के साथ जुड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों पर विशेष ध्यान देना होगा। महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारतीय सेना की अदम्य साहस और वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की घर में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया, जो हमारे देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। संजय सिंह ने कहा कि यह ऑपरेशन भारतीय सेना की क्षमता और देश की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक महत्वपूर्ण सैन्य अभियान था और आज भारत में नवजात बच्चों का नाम ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर रखा जा रहा है।बैठक के अंतिम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय अमरनाथ राय जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।मौके पर कार्यक्रम प्रभारी संतोष झा,रामभजन पासवान,गंगा राम सहनी,अशोक सदा, प्रवीण साहू,संजय पासवान,अरविंद झा,अमित सिंह,संतोष मंडल,पुरुषोत्तम सिंह,कुन्दन सिंह,नवल किशोर झा,राजकांत झा,जानकी झा,पूर्व सैनिक सुशील झा,सोनिया देवी,प्रकाश कुमार सहनी,प्रमिला देवी,श्रवण झा,प्रमोद झा,शिवनारायण पासवान,आदि सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।