कराटे प्रतियोगिता में दरभंगा से तीन स्वर्ण,तीन रजत एवं तीन कांस्य पदक किये प्राप्त।बधाई देने वालों की उमड़ी भीड़।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा

पटना के डाॅन बाॅस्को एकेडमी में एक दिवसीय बिहार कप स्टेट कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां बिहार कई जिलों से लगभग 350 खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया। जानकारी साझा करते हुए दरभंगा जिला मुख्य कराटे प्रशिक्षक सह सचिव मुकेश मिश्रा ने बताया की प्रतियोगिता में दरभंगा जिला के कराटे खिलाड़ीयों ने तीन स्वर्ण,तीन रजत एवं तीन कांस्य पदक प्राप्त किए है । स्वर्ण पदक विजेता में जीत राज,जिया राज एवं असफंद आहमर,रजत पदक विजेताओं में आकृती झा,यामी आनंद एवं कुमारी दीक्षा व कांस्य पदक विजेताओं में कशिश राज,जान्वी सिन्हा एवं आराध्या सम्मलित हैं।
कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के अध्यक्ष राजीव रंजन एवं मुख्य सलाहाकार डॉ निर्भयशंकर भारद्वाज सहित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल,लक्ष्मीसागर-दरभंगा के अध्यक्ष जय कुमार झा,सचिव नन्दकिशोर यादव,प्राचार्य अभिषेक गुप्ता एवं खेल शिक्षक सुनिल कुमार यादव ने सभी विजेताओं को बधाई एवं अपनी शुभकामनाएँ दी है।