दमन के विरुद्ध राजस्व कर्मचारियों ने समाहरणालय के समक्ष किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।
दमन के विरुद्ध राजस्व कर्मचारियों ने समाहरणालय के समक्ष किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।
दमन के विरुद्ध राजस्व कर्मचारियों ने समाहरणालय के समक्ष किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा
बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा राज्य सरकार के द्वारा हड़ताली राजस्व कर्मचारियों पर किए जा रहे हैं दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में समाहरणालय के समक्ष आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पोलो फील्ड,लहेरियासराय से बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा के नेतृत्व में निकल गया जो आयुक्त कार्यालय आईजी कार्यालय लोहिया चौक का भ्रमण कर समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंचा। जहां बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय मंत्री भोला यादव की अध्यक्षता में रैली किया गया। रैली को संबोधित करते हुए महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि राज्य सरकार दीवाल की लिखावट को देख ले सरकार द्वारा दमन करने,निलंबित करने से हड़ताल में टूट नहीं होती है। दमन से आक्रोष बढ़ता है और एकजुटता आती है। अंत में सरकार को समझौता के टेबल पर बैठना पड़ता है। विभिन्न जिलाओ के समाहर्ता द्वारा हड़ताली कर्मियों को निलंबित किया गया है। वह सरकार की विफलता है। राज्य कमेटी के नेतृत्वकारी साथियों के साथ वार्ता कर मांगों की पूर्ति करते हुए हड़ताल समाप्त करावे। राजस्व कर्मचारियों को गृह जिला पदस्थापन का प्रावधान करें इसमें राज्य सरकार की कोई आर्थिक वहन नहीं करना होगा। हमारे कार्य दायित्वों को देखते हुए हमारा ग्रेड पे 2800 किया जाए। एक राजस्व कर्मचारी दो से तीन पंचायत हल्का के प्रभाव में है। जहां क्षेत्र भ्रमण कर अपना कार्य करते है उसके लिए 2000 रुपया महीना यात्रा भत्ता दिया जाए। लैपटॉप संचालन हेतु आकस्मिक व्यय मद से वाउचर का समायोजन किया जाए आदि मांगों पर विस्तार से विचार रखा गया। इस अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी मांगे जायज है जिसे राज्य सरकार को अविलंब पूरा करे। हिमांशु शर्मा ने कहा कि राजस्व कर्मचारी मेहनत एवं ईमानदारी से कार्य करते है इसलिए सरकार वार्ता कर मांगों को पूरा करते हुए हड़ताल समाप्त करवाए। अन्य वक्ताओं के द्वारा बोला गया कि किसी की धमकी से राजस्व कर्मचारी झुकने वाले नहीं हैं। इस अवसर पर राज सानिया,कुंदन कुमार,दीपू कुमार,सनी कुमार,खुशबू कुमारी,मधुकर कुमार,रौशन कुमार,रचना भारती,संजीव कुमार ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम लोग आंदोलन पर डटे रहेंगे।