उम्मीदें रंग लाएंगी,माई -बहिन मान योजना से ज़िंदगी मुस्कुराएगी,

कांग्रेस ने बढ़ाया हाथ,बिहार की बेटियों को देंगे रू 2500 माह की सौगात।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा

कांग्रेस पार्टी ने बिहार की बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण हेतु एक ऐतिहासिक पहल की है। माई बहिन मान योजना के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर बिहार राज्य की पात्र बहनों और बेटियों को प्रति माह ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। यह योजना न केवल आर्थिक राहत देगी,बल्कि बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी। जनता ने भरोसा जताया,कांग्रेस ने कर दिखाया ये बातें राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव देश की महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। देश में लाडली योजना की शुरुआत सबसे पहले कांग्रेस ने की थी। दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार ने 2008 में लाडली योजना शुरू की थी,जिसके तहत बेटी के जन्म के समय ₹36,000 और कक्षा 1 से 12 तक पढ़ाई के लिए ₹25,000 की सहायता दी जाती थी 12वीं कक्षा पूरी करने पर खाते में ₹1 लाख का मैच्युरिटी अमाउंट सीधे आ जाता था। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने गृह लक्ष्मी योजना शुरू की,जिसके तहत हर महिला को प्रति माह ₹2000 सीधे बैंक खाते में दिया जा रहा है। इसका लाभ 1.35 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है।हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह ₹1500 की सहायता दी जा रही है। झारखंड की कांग्रेस गठबंधन सरकार ने मुख्यमंत्री माई सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रति माह ₹2500 की आर्थिक सहायता देना शुरू किया है। पहले यह ₹1000 थी,कांग्रेस ने इसे बढ़ाने का वादा किया था और वादा निभाया। योजना से 56.61 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। माई बहिन मान योजना बिहार में क्यों जरूरी है? नीतीश ने किया गरीबी का वार,मोदी की महंगाई का प्रहार जेडीयू भाजपा की निर्लज्ज सरकारों ने बिहार को आकंठ गरीबी में डुबाकर बस अपनी सत्ता की भूख मिटाई है 7 नवंबर 2023 को प्रकाशित जातीय सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार 94.42 लाख परिवारों की मासिक आय ₹6000 से कम है,यानी लगभग 5 करोड़ लोग ₹40 प्रतिदिन पर गुज़ारा कर रहे हैं। 81.91 लाख परिवारों की आय ₹10,000 प्रति माह से कम है,यानी लगभग 4 करोड़ लोग ₹67 प्रतिदिन पर जीवित हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई की मार से आम जन-जीवन को संकट में डाल दिया है। 60-70 रू का पेट्रोल-डीजल ₹100 के पार कर दिया। 400 का गैस सिलेंडर ₹1000 से ऊपर 60-70 का दाल-तेल ₹200 के पार पहुँच गए हैं। मोदी की झूठी ग्यारंटी से सत्ता हथियाई,खाते में राशि नहीं आई भाजपा-जेडीयू सरकारों के झूठे वादे दिल्ली में भाजपा ने महिलाओं को ₹2500 प्रति माह देने का वादा किया था,चुनाव के बाद मुकर गई। महाराष्ट्र में वादा किया था कि महिलाओं को 1500 रू से बढ़ाकर ₹2100 दिए जाएंगे,चुनाव जीतने के बाद भूल गए। मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना की राशि 1250 ₹ से बढ़ाकर 3000 रु करने का वादा किया,मगर वादा निभाया नहीं। बिहार में जेडीयू ने 94 लाख गरीब परिवारों को ₹2 लाख देने की बात कही थी,लेकिन एक पैसा भी नहीं दिया। कांग्रेस की प्रतिबद्धता कांग्रेस पार्टी यह वचन देती है कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही माई बहिन मान योजना के तहत हर पात्र बहन और बेटी के खाते में ₹2500 प्रति माह की राशि ट्रांसफर की जाएगी। जनता ने भरोसा जताया,कांग्रेस ने कर दिखाया। अब बारी है बिहार की बहनों और बेटियों की ज़िंदगी में मुस्कान लाने की।संवाददाता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान,एआइसीसी कॉर्डिनेटर बलजीत सिंह,ज़िला प्रवक्ता मो.असलम,डिप्टी मेयर नाज़िया हसन,मिथिलेश चौधरी,मशकूर उसमानी,रेयाज अली खां,ज़िला उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी,कन्हैया कुमार झा,रतिकांत झा,सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।