पूर्व प्रधानमंत्री की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा गोष्ठी का आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा गोष्ठी का आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा गोष्ठी का आयोजन
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पं जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को बलभद्रपुर स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान के नेतृत्व में पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान ने की। इस अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि पुर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने अपने कार्यकाल में देश को कई संस्थान दिए,जिससे आज देश लाभान्वित हो रहा है। नेताओं ने कहा कि पंडित नेहरू के देश निर्माण में किये गए अहम योगदान को आज पूरा देश याद कर रहा है। गोष्ठी को एआइसीसी कॉर्डिनेटर बलजीत सिंह,मिथिलेश चौधरी,डिप्टी मेयर नाज़िया हसन,डां.मशकूर उसमानी,रीता मिश्रा,रामपुकार चौधरी,ज़िला प्रवक्ता मो.असलम,रेयाज अली खां,रतिकांत झा,कन्हैया झा,शिवकुमार ठाकुर,धनंजय सिंह,प्रिंस परवेज़,मो.चांद,हसमत अंसारी,राव बीरेंद्र,प्रो. मिथिलेश पासवान,युवा कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीतू कुमारी,प्रखंड अध्यक्ष भूषण आज़ाद,नारायणजी झा,राजा अंसारी,प्रो शिवनारायण पासवान,डां सुरेश राम,सुधीर यादव,विवेकानंद चौधरी, प्रो.मिथिलेश राय,देवकीनंदन ठाकुर,हेमचंद्र झा,एहसान आरज़ू,बसंत झा,जयशंकर चौधरी,मनोरंजन झा,वीरेंद्र झा,सोनू झा,अनसार हसन,जयलाल यादव,शाहीन परवेज़,शंभु झा सहित दर्ज़नो कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के योगदान और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत सभी प्रखंड अध्यक्षो के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें कांग्रेस कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे।