एडीएम ने बिहार बी०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा हेतु ब्रीफिंग,
जिले के नगर और शहरी क्षेत्र में स्थित कुल 28 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी परीक्षा।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में अपर जिला दंडाधिकारी नीरज कुमार दास द्वारा सभी केंद्राधीक्षक, सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी,जोनल दंडाधिकारी को ब्रीफिंग किया ।
उन्होंने कहा कि नोडल विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के द्वारा बिहार बी०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.-2025) 28 मई 2025 बुधवार) को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 01:00 बजे अपराह्न तक जिला के कुल 28 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।
परीक्षा को स्वच्छ,शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए दिया गया कई महत्वपूर्ण निर्देश।
श्री विकास कुमार अनुमंडल पदाधिकारी, सदर,दरभंगा मे स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संचालन कराने हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों पर 28. मई 2025 को भा०ना०सु०सं० की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा जारी करेंगे।
परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी, जिला पुलिस बल एवं महिला बल दिनांक 28 मई 2025 को 08.00 बजे पूर्वाह्न में निश्चित रूप से पहुँच जायेंगे।
स्टैटिक दण्डाधिकारी परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र के अन्दर नहीं जाने देंगे तथा परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र देख कर एवं जाँच कर प्रवेश देंगे।
यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी परीक्षार्थी किसी प्रकार की लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख,सादा कागज,क्लिपबोर्ड, स्लाइड रूलर, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी, पामटॉप, पी०डी०ए० या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केन्द्र में नहीं ले जायें ।
पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित, पुलिस केन्द्र, दरभंगा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं कदाचारविहीन तथा सूचारूपूर्वक परीक्षा संचालन हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ नियमित पुरूष एवं महिला सशस्त्र बल एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति कर 28 मई 2025 को 08.00 बजे पूर्वाह्न तक निश्चित रूप से रिपोर्ट करायेंगे।
परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक,आबजर्वर, स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि अभ्यर्थियों के लिए मुख्य प्रवेश द्वार 08.30 बजे पूर्वाह्न में खुल जायें।
केन्द्राधीक्षक परीक्षा केन्द्र में मुख्य द्वार के समीप कनात का घेरा बनाकर महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों के फिक्सिंग कराकर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश होगी।
परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं बैद्य फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं देंगे। परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी प्रकार की लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, क्लिपबोर्ड, स्लाइड रूल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी, पामटॉप, पी०डी०ए० यां कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर कदापि नहीं जाने देंगे।
किसी भी परीक्षार्थी को 10.30 बजे पूर्वाह्न के बाद परीक्षा केन्द्र अथवा परीक्षा हॉल / कक्ष में प्रवेश नहीं होगी।
केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा तिथि 28 मई 2025 को 07.00 बजे पूर्वाह्न में निश्चित रूप उपस्थित हो जायेंगे और परीक्षा संचालन कार्य विधिवत सम्पन्न करायेंगे ।
केन्द्राधीक्षक परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था दिये गये सीट प्लान के अनुसार करेंगे। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं करने देंगे। यदि किसी परीक्षार्थी के पास परीक्षा के दौरान कदाचारिता करने से संबंधित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गजट पाये जाते हैं तो उनकी पात्रता रद्द कर दी जायेगी एवं उनके विरूद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
प्रतिनियुक्त वीक्षक अपने पास कोई मोबाइल नहीं रखेंगे। केन्द्राधीक्षक भी लैण्ड लाईन फोन का उपयोग करेंगे। गोपनीय परीक्षा सामग्री खोलते समय केन्द्राधीक्षक एवं उनके साथ उपस्थित वैद्य व्यक्ति कदापि कोई मोबाइल फोन नहीं रखेंगे। वे इसका सख्ती से अनुपालन करेंगे।
केन्द्राधीक्षक परीक्षार्थियों को प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीट प्लान के अनुसार बैठायेंगे।
प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 के गुणक में परीक्षार्थी को बैठायेंगे। प्रश्न पुस्तिका एवं ओ०एम०आर० उत्तर पत्रक के एक पैकेट में इसकी संख्या-24 होगी।
केन्द्राधीक्षक प्रत्येक परीक्षा कक्ष में कम से दो वीक्षक को प्रतिनियुक्ति करेंगे। वे परीक्षा कक्ष में 48 परीक्षार्थियों 4 वीक्षकों को प्रतिनियुक्ति करेंगे।
सभी संबंधित थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले उक्त परीक्षा केन्द्र पर कड़ी निगरानी रखेंगे तथा शांतिपूर्वक एवं कदाचारविहीन परीक्षा संचालन करायेंगे।
राज्य नोडल पदाधिकारी द्वारा उक्त परीक्षा में सभी परीक्षा केन्द्र पर जैमर लगाया जायेगा।
केन्द्राधीक्षक जैमर लगाने वाले को आवश्यक सहयोग करेंगे। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज करायी जायेगी। जैमर लगाने वाले एवं बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज करने को भी मोबाइल फोन लेकर अन्दर नहीं जाने देंगे।
केन्द्राधीक्षक प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दिवाल घड़ी लगायेंगे ।
गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा कक्ष के बाहर पीने की पानी की व्यवस्था करा देंगे। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में रोशनी एवं विद्युत पंखा का भी व्यवस्था करायेंगे। परीक्षा केन्द्र पर जैमर इत्यादि के उपयोग हेतु जेनरेटर की व्यवस्था पूर्व में ही कर लेंगे। जेनरेटर में पूर्व में ईंधन की आपूर्ति कर उसे चालू हालत में रखेंगे।
