दरभंगा।शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा अब 5 जून को होगी। पहले यह कार्यक्रम 27 मई को होना था, लेकिन प्रधानमंत्री के 30 मई को होने वाले कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा नहीं आ पाएंगे। इसी कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 5 जून को संपूर्ण क्रांति दिवस के दिन होगा। समय सुबह 11:30 बजे तय किया गया है। स्थान वही रहेगा, लहेरियासराय स्थित पोलो ग्राउंड।

कार्यक्रम की संयोजक रीता सिंह ने बताया कि पहले यह कार्यक्रम 17 मई को तय था। फिर इसे बढ़ाकर 27 मई किया गया। अब 5 जून को किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को इस कार्यक्रम में आना था, लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर 27 मई को एनडीए की बैठक बुलाई गई है। इसी कारण मुख्यमंत्री नहीं आ पाएंगे।

रीता सिंह ने बताया कि समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी से लोग पहले ही दरभंगा पहुंच चुके हैं। अब ये सभी लोग 5 जून तक यहीं रुकेंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। आनंद मोहन सिंह खुद गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे थे।

आयोजकों ने पीसी कर बताया कि कार्यक्रम की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। टेंट और मंच बन चुका था, लेकिन अब यह सब 5 जून के लिए रखा गया है। कार्यक्रम में दरभंगा नगर निगम की पूर्व पार्षद रीता सिंह, संयोजक सुरेंद्र सिंह, फ्रेंड्स ऑफ आनंद के प्रदेश महासचिव ठाकुर उदय शंकर, प्रवक्ता श्याम कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि नवीन सिंह, डॉक्टर पीके सिंह, धीरेंद्र कुमार झा उर्फ धीरू, चुन्नू सिंह, संतोष सिंह, मुरारी चौधरी, दिलीप सिंह, उज्ज्वल सिंह और प्रवीण सिंह उर्फ लुति शामिल रहे।